15.35 लाख बच्चों को देंगे पेट के कीड़े खत्म करने की गोली सीएमओ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आरसीएच सभागार में जिलास्तरीय टीओटी प्रशिक्षण का आयोजन सीएमओ डा रामजी वर्मा की अध्यक्षता में सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी 20 जुलाई को जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी। इसके बाद 25 से 27 जुलाई को मॉपआप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी। अभियान के तहत जिले में 15.35 लाख से अधिक एक से 19 साल के बालक-बालिकाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ रामजी वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षिण के दौरान अभियान के तहत जिले में 15 लाख 35 हजार 791 से अधिक एक से 19 साल के बालक-बालिकाओं को कृमि से मुक्ति (पेट के कीड़े निकालने) के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 जुलाई को जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह जायेंगे, उनको 25 से 27 जुलाई को मॉपआप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्कूलों में स्वस्थ बच्चों के शरीर में मौजूद कृमि और फ़ाइलेरिया संक्रमण और अधिक न फैले इसके लिए कृमि नाशक एल्बेंडाज़ोल की दवा का सेवन कराया जाता है। इस दवा से कोई भी साइड-इफेक्ट नहीं होता। दवा पेट में कृमि को समाप्त करने के लिए दी जाती है। पेट में अधिक कीड़े या कृमि होने से उनमें दवा देने पर कुछ बच्चों एवं किशोर-किशोरियों में प्रतिकूल प्रभाव जैसे हल्का चक्कर, थोड़ी घबराहट या उल्टी हो सकती है, जो दो से चार घंटे में स्वतः ही समाप्त हो जाती है। यह पेट में कीड़े की मौजूदगी का सबूत है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा केएनएम त्रिपाठी, प्रशिक्षक डाक्टर पंकज चौधरी, एनडीडी कोर्डिनेटर अंजनी मिश्र, डीआईसी मैनेजर अवधेश सिंह व एबीएसए, जिले समस्त बीसीपीएस स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

