बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा नवाबगंज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और तहसील मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने छः सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी नवाबगंज को सौंपा है। भेजे गये ज्ञापन में लिखा गया है कि लेखपालों के पास कार्य की अधिकता है। थाना दिवस, समाधान दिवस के अलावा आईजीआरएस में आयी हुई शिकायतों के निस्तारण के लिए पूरा दिन परेशान रहता है और रात्रि को शासन द्वारा दिए गये निर्देशों के तहत घरौनी और खतौनी बनाने में लगा रहता है। उसके बावजूद कृषि विभाग द्वारा लेखपालों को किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता की जांच के लिए बाध्य किया जा रहा है जो सरासर गलत है। तहसील मंत्री ने कहा कि जब किसान सम्मान निधि की फीडिंग कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही थी तो उस समय उन्होने सही तथ्य पता क्यों नही लगाये। बिना जमीन की जानकारी के ही अगर कृषि विभाग के कर्मचारियों ने फीडिंग की है तो उसका जिम्मेदार कौन है। नवाबगंज तहसील के पदाधिकारियों ने किसान सम्मान निधि के फीडिंग के कार्य को करने से इंकार कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से मनोज कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, देशनिधि यादव, सोनल सिंह, श्रीनाथ सिन्हा व कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

