बाराबंकी का बढ़ा सम्मान, चार्टर्ड अकाउंटेंट बने नोमान इदरीसी..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में कस्बा सआदतगंज के मोहम्मद नोमान इदरीसी ने कामयाबी हासिल कर गांव, समाज व जनपद का नाम रोशन किया। नोमान की कामयाबी पर लोगो ने मुबारकबाद देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलायी। घर के एक कमरे में सिलाई का काम करने वाले मोहम्मद उस्मान इदरीसी आज दुनिया में तो नही है परन्तु 5 बेटो में सबसे छोटे बेटे की कामयाबी पर मोहम्मद उस्मान का नाम सबकी जुबान पर है। 5 बेटो में सबसे छोटे मोहम्मद नोमान के अन्य चार भाई पिता के पुस्तैनी धंधे से कपड़ा सिलाई से ही गुजर बसर करते है परन्तु बुलन्द हौसला रखने वाले नोमान ने जो कामयाबी हासिल की है उससे चारो भाईयो का सीना चौड़ा हो गया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बने मोहम्मद नोमान का कहना है कि वह इस कामयाबी के लिए सबसे ज़्यादा सहयोग मेरे माँ बाप का रहा जो इस दुनिया में नही है उनकी दुआएं और भाईयो की मेहनत और सरपरस्ती की वजह से कामयाबी मिली है। उनका मानना है कि मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है । उन्होंने इस कामयाबी के लिए सभी शिक्षकों व दोस्तो का भी शुक्रिया अदा किया है। रविवार को बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!