जालसाज ने आधार कार्ड से उड़ाए 10 हजार रुपये

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। नगर में आईडीबीआई बैंक के खाते से खाता धारक के आधार कार्ड से जालसाज ने दस हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने लिखित शिकायत पर बैंक अधिकारी व पुलिस कार्यवाही को की लेकिन दोनों ही विभाग कार्यवाही करने में आना कानी कर रहे है। विदित हो कि थाना सतरिख के भनौली निवासी अताउर्रहमान का नगर के सतरिख नाका स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में खाता संचालित है। बीती 13 जुलाई को आईडीबीआई बैंक खाते से दस हजार रूपए निकाले जाने का संदेश मोबाइल पर प्राप्त हुआ। जिसकी शिकायत पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक से की। अताउर्रहमान ने बताया कि जालसाज द्वारा बैंक खाते से पैसा निकाले की शिकायत जब बैंक अधिकारी से की, तो बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि आधार कार्ड की मदद से बैंक खाते से जालसाज ने दस हजार रूपए निकाले है। जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दें। पीड़ित अताउर्रहमान ने नगर कोतवाली में जालसाज के विरुद्ध तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें पुलिस ने यह कहते हुए आवेदन निरस्त कर दिया कि नाम व पता सही नहीं है। ऐसे में पीड़ित ने एक बार फिर 1030 साइबर सेल पर भी जालसाज के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!