आखिर क्यों न लगे पूरे शहर में जाम,जब अवैध टैक्सी स्टैंड संचालको पर नगर कोतवाली पुलिस व आरपीएफ के साथ ही नगरपालिका हैं मेहरबान

सुल्तानपुर। शहर में कोतवाली पुलिस, नगर पालिका व आरपीएफ की संलिप्ता से शहर के व्यवस्तम् इलाके व चौराहो पर चल रहा अवैध टैक्सी स्टैंड, शहर के तिकोनिया पार्क व खुर्शीद क्लब के सामने वाहन धुलाई कर खुले आम दुर्घटना को दे रहे दावत, कोतवाली पुलिस बनी मूक दर्शक, दबंग टैक्सी स्टैंड संचालक बने पुलिस के सहयोगी माल गोदाम, के सामने नयना माता मंदिर के पास, तिकोनिया पार्क, जिपं परिसर, पन्त स्टेडियम, राहुल चौराहा, सिरवारा रोड, दरियापुर पूल, ईदगाह, बाध मण्डी,डीएम आवास के बगल, बसअड्डे, समेत गभड़िया पुल के नीचे रेलवे लाइन के अगल बगल डग्गामार वाहन व कुछ दुकानों से आरपीएफ व लोकल पुलिस करती हैं वसूली। खुलेआम अवैध कब्जा कर चलाया जा रहा टैक्सी स्टैंड, राहगीरों को आवागमन में हो रही भारी समस्या, सम्बंधित पुलिस बनी तमाशबीन। राजस्व को लगाया जा रहा पलीता। जिम्मेदार धनउगाही में हैं मशगूल।

Don`t copy text!