जनपद के बच्चों ने तीरनदाजी में परचम लहराया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन गोल्ड व तीन ब्राउन्स पदक जीते

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। आगरा में सम्पन्न हुई 9वीं एफएएआई फील्ड इंडोर आर्चरी (तीरन्दाजी) नेशनल प्रतियोगिता मे जनपद के होनहार खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराकर जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। अब्दुल्ला, प्रखर सिन्हा तथा आयुष यादव ने गोल्ड मेडल जीता वहीं जनपद के ही देवांश जायसवाल, कैफ शाह एवं आर्यन पटेल ने ब्राउन्स पदक हासिल किया। आज मंगलवार को सरावगी स्थित अपने आवास पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शशि श्रीवास्तव व उनके पति पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रंजीत  बहादुर श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से खेल के प्रति अपने अनुभव को साझा किया उन्होने कहा हम भी छात्र जीवन मे खेलों के प्रति आकर्षित रहे। विजेताओं को बधाई देते हुए उनके खेल के प्रति हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के प्रान्तीय सदस्य अमरजीत श्रीवास्तव (टिल्लू), सभासद संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ’ज्ञानू’, रवि द्विवेदी, टीम कोच महेन्द्र प्रताप सिंह, एनआईएस सतीश कुमार पाण्डेय, सभासद मो. अनीस, मनोज गुप्ता (गोविन्दा) सहित कई लोगों ने बधाई दी।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!