बाराबंकी। जहांगीराबाद स्थित इरम कॉलेज में मंगलवार को 50 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें लोगो ने डिजाइनिंग एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। प्रथम स्थान गरिमा यादव और डबल में दिवेश कुमार की टीम जीती। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इरफान रसूल स्मारक इंटर कॉलेज जहांगीराबाद के प्रधानाचार्य नागेश्वर नाथ तिवारी उपस्थित रहे। बच्चों ने स्वागत गान के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। डीएलएड के बच्चों ने शिक्षक की महत्वता पर स्क्रिप्ट प्ले भी किया। रश्मि यादव, आरती यादव इत्यादि ने सोलो सॉन्ग प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में चतुर्थ सेमेस्टर छात्र शहाबुद्दीन ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा। कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद नोमान ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथि गण तथा समस्त छात्र-छात्राओं का हृदयपूर्वक आभार प्रकट करने के साथ-साथ सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षक एजाज अहमद, संदीप मिश्रा, अजीत कुमार तथा लालता प्रसाद ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बढ़-चढ़ कर योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अफजाल, शैलेश सक्सेना, अमित, कुलदीप, अरविंद, राज कुमार अवस्थी, अदीबा, सलमा, प्रियंका, गुंजन, अंकिता वर्मा के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

