पुलिस आपके मुसीबत की साथी: आशा शुक्ला महिला थानाध्यक्ष ने नारी सुरक्षा को लेकर किया जागरुकता कार्यक्रम

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। बुधवार को महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा को लेकर लखपेड़ाबाग के रामसेवक स्मारक मेमोरियल इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ महिला सुरक्षा को लेकर एक मीटिंग स्थापित कर समस्त बच्चों को सुझाव व जानकारी देकर जागरूक किया। महिला थाना अध्यक्ष ने बच्चों से कहा की पुलिस आपके दोस्त के जैसी है आप सभी लोग अपना दोस्त मान कर अपनी समस्याएं बताए। जहां पर आप लोग रह रहे हैं। वहां आप के अगल बगल में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, रास्ते में आने जाने में कोई समस्या हो, या कोई व्यक्ति परेशान कर रहा हो तो इसकी जानकारी इन नंबरों पर 101, 102, 108, 112, 181, 1090, 1076, अपने पुलिस दोस्त को जरूर दें। आप सभी लोगों का सबसे बड़ा हथियार है इससे अपने साथ होने वाली बड़ी से बड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। इसके साथ उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!