बदायूँ जनपद मे 17 उपनिरीक्षकों का हुआ, प्रमोशन बने प्रभारी निरीक्षक।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

शासनस्तर से पुलिस नियमावली वर्ष-2015 में संशोधित प्रावधानों के मुताबिक प्रदेश भर में उपनिरीक्षकों का हुआ प्रमोशन।

बदायूं। जनपद मे अलग-अलग तैनात 17 उपनिरीक्षक बुधवार को प्रमोशन के बाद प्रभारी निरीक्षक बन गए। सभी उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने स्टार लगाकर सम्मानित किया और प्रोन्नति की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सभी को अनुशासित रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करने को कहा।
शासनस्तर से पुलिस नियमावली वर्ष 2015 में संशोधित प्रावधानों के मुताबिक प्रदेश भर में उपनिरीक्षकों का प्रमोशन हुआ है। इस सूची में बदायूं में तैनात 17 उपनिरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। इन सभी 17 उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दफ्तर बुलाया गया। यहां सभी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान व एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने स्टार लगाए। इस दौरान सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी शामिल रहे। प्रोन्नत होने वाले उपनिरीक्षकों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रो. सुरेश चंद्र गौतम, जरीफनगर थाने में तैनात खुर्शीद अहमद, पुलिस लाइन से हरेंद्र सिंह, वजीरगंज थाने से देवेंद्र कुमार यादव, अलापुर से धनंजय कुमार पाण्डेय, कुंवरगांव से रविशंकर, उसहैत से कुलदीप कुमार, जरीफनगर से गंगा सिंह, एसपी देहात की पेशी से आफताब अली, सिविल लाइंस से दिगंबर सिंह, मुजरिया से प्रदीप कुमार, फैजगंज बेहटा से शैलेंद्र कुमार, बिल्सी से श्यामवीर यादव, पुलिस लाइन से रवींद्र शर्मा व विनीत कुमार गौतम के साथ उझानी से संजीव कुमार व थानाध्यक्ष बिनावर अजब सिंह शामिल हैं। सभी प्रभारी निरीक्षकों के कंधों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर बधाई दी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!