सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। दशवी वाहिनी पीएसी परिसर में सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाहिनी एव जोनल के अधिकारियो व आर्चरी टीम के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत, सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सैनिक सम्मेलन में सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 11अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के कार्यक्रमों की रूप रेखा से अवगत कराया तदोपरांत वाहिनी हॉफ ब्रास बैंड में नियुक्त सभी कर्मियों को तथा वाहिनी के प्रत्येक दल से जून माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक आरक्षी के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया । इस दौरान उपसेनानायक अरविन्द मिश्र, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, चिकित्सक ज़ाकिर हुसैन, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव, रिट सेल प्रभारी अतुल वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!