कुर्सी पुलिस मिशन शक्ति के प्रति जागरूकता फैला रही है थानाध्यक्ष के निर्देश महिला आरक्षी पहुंच रही हैं गांव-गांव

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। थाना कुर्सी पुलिस के निर्देशन पर ग्रामीण महिलाओं को हेल्प नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और आपात स्थिति में धैर्य एवं विश्वास रखते हुए कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। महिला आरक्षियों ने कुर्सी क्षेत्र में महिलाओं के समूह को सरकारी आपातकालीन नंबर याद रखने व तत्काल कार्यवाही के लिए पुलिस सहायता, वुमन हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड आदि तमाम योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए महिलाओं को जागरूक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौराहों सहित सड़कों पर महिला पुलिसकर्मी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व युवतियों को जागरूक कर रहीं हैं। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है। स्कूलों के पास और सड़कों पर स्कूल जाने वाली छात्राओं को रोककर 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुर्सी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी मुख्य बाजार, चौराहे, गांव, मुहल्ले, विद्यालयों आदि में बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिये आत्मरक्षा के गुर व विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के टिप्स दिए जाते हैं। महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए पूर्ण मनोयोग से शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कराया जा रहा है। कुर्सी थानाध्यक्ष ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है। थाना क्षेत्र और पुलिस चौकी के महिला और पुरुष कर्मियों को स्कूल और कॉलेजों के पास जांच का आदेश दिया गया है। स्कूल जाने वाली छात्राओं को पुलिस कर्मियों ने रोक कर 1090 वूमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूक किया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!