बाइक व तमंचा-कारतूस समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । बुधवार को घुघटेर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तीनों शातिर चोर हैं और इनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त मुन्ना रावत पुत्र राधेलाल निवासी छिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी व बृजेश रावत उर्फ ब बाउवा पुत्र संतराम निवासी पलका थाना गुडंबा जनपद लखनऊ व तीसरे का नाम अजय रावत पुत्र राजू रावत निवासी ग्राम सराय मिही थाना सतरिख जनपद बाराबंकी है को पुलिस ने दलेलनगर धरौली मोड़ थाना घंटे से गिरफ्तार किया गया और जमा तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस को मोटरसाइकिल हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर नंबर यूपी 41 यू 4905 व एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट तथा एक अदद तमंचा 315 बोर मैं जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिस पर पुलिस ने तीनों शातिर को पकड़कर जेल रवाना कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त गणों का एक लंबा अपराधिक इतिहास है जिसके चलते जिले भर के कई थानों में इनके विरुद्ध चोरी के कई अपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में प्रचलित हैं। शातिर चोरों को पकड़ने वाली टीम में प्रमुख रूप से थाना अध्यक्ष अमर चौरसिया व उप निरीक्षक पप्पू सिंह राजेश कुमार पाल समेत कई कांस्टेबल शामिल रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

