करबला में हुसैन अ ने कुरबानी पेश कर इंसानियत को ज़िन्दगी बक्शी – मौलाना फ़ैज़ान मेहदी  ऐसा किरदार अपनाओ हर तरह से पैरोकार ए अली नज़र आओ- मौलाना जाबिर जौरासी 

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जिसने अपने नफ्स को जान लिया उसने ख़ुदा को पहचान लिया – मौलाना मो0 मुजतबा ” मीसम अपने ज़माने के इमाम को पहचानना ही मारेफ़त ए ख़ुदा है-मौलाना हिलाल अब्बास 

बाराबंकी । अपने ज़माने के इमाम को पहचानना ही मारेफ़त ए ख़ुदा है। जो अद्ल का पैरोकार होता है बस वही ख़ुदा का इबादत गुज़ार होता है।जो अद्ल से काम नही लेते ख़ुदा उन्हें पसन्द नहीं करता । यह बात इमामबाड़ा तकैया बेगम बेगमगंज बाराबंकी में अशरे की पांचवीं मजलिस को ख़िताब करते हुएआली जनाब मौलाना हिलालअब्बास साहबने कही । मजलिस से पहले दानिश ने नजरानए अक़ीदत पेश किए। मौलाना ने करबला वालों के मसायब पढ़े जिसे सुनकर अजादार रो पड़े। गाजी इमाम ने नौहाखानी की बानिये मजलिस मुतवल्ली सरवर अली रिजवी ने सभी का शुक्रिया अदा किया । मजलिस का आग़ाज तिलावत से हुआ । सुबह साढे सात बजे मौलाना गुलाम अस्करी हाल में मजलिस को मौलाना अली अब्बास खान साहब ने ख़िताब किया । इमाम बाड़ा मीर मासूम अली कटरा मे असरे की पाचवी मजलिस को आली जनाब मौलाना जाबिर जौरासी साहब ने खिताब करते हुए कहा कि इत्तेबा ए अमीरल मोमनीन मोमिन की मेराज है। ऐसा किरदार अपनाओ हर तरह से पैरोकार ए अली नज़र आओ ।मजलिस का आग़ाज तिलावत ए कलाम ए पाक से हुआ।आखिर मे मौलाना ने मसायब पेश किए जिसे सुनकर मोमनीन रो पड़े

।आग़ा फ़य्याज मियांजानी के अजाखाने की पांचवीं मजलिस को मौलाना फ़ैज़ान मेहदी जैदपुरी ने खिताब करते हुए कहा कि करबला में हुसैन अ ने कुरबानी पेश कर इंसानियत को ज़िन्दगी बक्शी । दीन पाने के बाद अगर बचाया नहीं तो शिम्र जैसा किरदार हो जायेगा। बग़ैर तकवे का इल्म इंसानी तबाही का जरीया होता है । जो हक और बातिल में फ़र्क नहीं जानते मौला ए कायनात की नज़र में मुर्दा हैं।डा0 मुहिब रिजवी और हाजी सरवर अली करबलाई ने नजरानए अक़ीदत पेश किए। वही रसूलपुर मे मोहसिन साहब के अजाखाने की मजलिस को आली जनाब मौलाना तसनीम हैदर साहब ने ख़िताब किया । करबला सिविल लाइन और रिफाकत रिजवी के अजाखाने मे मौलाना मो0 मुजतबा ” मीसम ” साहब ने मजलिस को ख़िताब करते हुए कहा कि जिसने अपने नफ्स को जान लिया उसने ख़ुदा को पहचान लिया । फ़र्शे अज़ा खुदा से मिलाने का बेहतरीन ज़रीया है। बन्दा जिन नेमतो का शुक्रिया अदा करता है खुदा उसमे बरकत अता कर देता है । डा 0 रज़ा मौरानवी, हाजी सरवर अली करबलाई ने नजरानए अक़ीदत पेश किए। इमाम बाड़ा जनाबे जैनब बेगमगंज में मजलिस को दानिश रिज़वी ने खिताब किया । मजलिस का ये सिलसिला बेगमगंज के बाद डाक्टर असद (मरहूम अतहर एडवोकेट)के अजाखाने में जहां मजलिस को मौलाना रज़ा ज़ैदपुरी ने खिताब किया । मजलिस का ये सिलसिला हैदर हाउस , कम्पनी बाग , लाइन पुरवा, रफी नगर, अस्करी नगर,बेलहरा हाउस , तकिया व पीर बटावन मे देर रात तमाम हुआ।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!