कोरोना से बचाव को लेकर,7 अगस्त से प्रारंभ हुए  प्रिकॉशन डोज

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव  में कोरोना से बचाव को लेकर रविवार से शुरू हुए प्रिकॉशन डोज की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा ने डोज लगवाकर किया। 7 अगस्त से प्रारंभ हुए  प्रिकॉशन डोज में 18 से 59 साल तक के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगना शुरू हो गई। अभी तक सिर्फ 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को ही यह सुविधा मिल रही थी। जिन लोगों को दूसरी डोज लगे हुए छह महीने का समय हो गया है वह बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।


उल्लेखनीय हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की सतर्कता डोज लगवाने में 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्क दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। दूसरी डोज लगवाने के छह महीने बाद सतर्कता डोज लगवाई जा सकती है। इसी क्रम में आज रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में प्रिकॉशन डोज का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर कुल भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, समाजसेवी मायाराम यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेन्द्र यादव, रमेश यादव सहित अन्य वयस्क लोगो के एएनएम लक्ष्मी शर्मा, वन्दना प्रजापति ने प्रिकॉशन की डोज लगायी। जिला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा ने कहा कि जीवन और जीविका दोनों की सुरक्षा के लिए टीका बहुत जरूरी है जिसके लिए आज से सीएचसी पर फ्री प्रिकॉशन डोज अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। मेरी सभी ग्रामीणों से अपील है कि वह कोरोना से बचने के लिए यह डोज अवश्य लगवाएं।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार डॉ0 सर्वेन्द्र सिंह, डीसीपीएम सुनीता पाल, संगिनी प्रतिभा, प्रेम श्रीवास्तव, फार्मेसिस्ट अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!