क्या तुर्की व सीरिया में होगा बड़ा युद्ध ? तुर्की ने सीरियाई सेना के ठिकानों पर की गोलाबारी

तुर्की की सेना ने मंगलवार की रात सीरियाई सेना के कई ठिकानों पर गोलाबारी की है।
तुर्की में मीडिया के अनुसार तुर्क सेना ने  उत्तरी सीरिया के  एदलिब और एलेप्पो में सीरियाई सेना के ठिकानों पर गोलाबारी की है। 
अभी तक इन हमलों में होने वाले वाले नुक़सान के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। 
याद रहे एदलिब में आतंकवादियों द्वारा बार बार युद्ध विराम के उल्लंघन के बाद सीरियाई सेना ने इस क्षेत्र को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए अभियान आंरभ कर दिया है।
इस क्षेत्र में मौजूद आतंकवादियों को तुर्की का समर्थन प्राप्त है।
सीरियाई सेना ने एदलिब प्रान्त के दक्षिण में सैन्य अभियान के साथ ही एलेप्पो के पश्चिम और दक्षिण में भी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आरंभ कर दिया है।
सीरियाई सेना पर तुर्की सेना की गोलाबारी के दौरान खबर है कि सीरियाई सेना ने एलेप्पो के दक्षिण पूर्व में आतंकवादी संगठन अन्नुस्रा फ्रंट के एक बड़े हमले को नाकाम बना दिया है। याद रहे उत्तरी सीरिया के कई क्षेत्रों पर तुर्की की सेना ने क़ब्ज़ा कर रखा है।
तुर्की की सेना ने गत 3 वर्षों के दौरान कई बार सीरिया की सीमा का उल्लंघन किया।
उत्तरी सीरिया पर तुर्की के हमलों की पूरी दुनिया ने आलोचना की है।

Don`t copy text!