दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने बाला आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड से दूर
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
बदायूँ। पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर पर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस दिन भर आरोपी की तलाश में दबिश देती रही लेकिन सफालता नहीं मिल सकी है।
एसपी सिटी के मुताबिक मूलत: बरेली जिले की युवती अपने पिता के साथ यहां रहती है। पिता एक दुकान पर नौकरी करते हैं। युवती मंगलवार शाम को सब्जी खरीदने निकली थी। गांधी ग्राउंड के पास स्थित पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन एजेंट ने उसे फोन करके बुला लिया। एजेंट ने कलेक्शन सेंटर पर युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती बेहोश हो गयी। देर रात जब उसे होश आया तो वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो पता लगा कि आरोपी मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी हृदेश नाम का युवक है। आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबिक पुलिस दिन भर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

