युद्ध स्तर पर हो रहा भाकियू का संगठन विस्तार: राजेश सिंह
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भाकियू अरा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के आवाहन पर व जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को बाराबंकी के विकास खंड हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम धरौली में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डॉ महादेव यादव की उपस्थिति में व ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगठन विस्तार को लेकर भाकियू अरा. की बैठक आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से कहा कि आप सभी किसान भाइयों की जो भी समस्याएं हैं उसके लिए भाकियू अरा. संगठन व जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा हरदम लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाकियू अरा. की सदस्यता ग्रहण करें , उक्त बैठक में लगभग दो दर्जन किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैति की सदस्यता ग्रहण की।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

