आठ माह पूर्व नाबालिक लड़की को भगा ले गए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

हरदोई पाली इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि 27 मई 2019 को थाना क्षेत्र के एक गांव से बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी आरेन्द्र पुत्र दाताराम 15 बर्षीय नाबालिक लड़की की बहला फुसला कर भगा ले गया था। परिजनों ने शक के आधार पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। तभी सूचना के आधार पर दो फरवरी 2020 को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। पूछताछ में लड़की ने आरेन्द्र का नाम लिया। उसने बताया कि आरेन्द्र अक्सर उसके साथ फोन पर बातें करता था। शादी की बात कहकर आरेन्द्र उसे अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस ने आरेन्द्र की तलाश शुरू की तो गुरुवार को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि आरेन्द्र रूपापुर चौराहे पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पहुचीं पुलिस टीम ने उसे चौराहे से गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह कहीं भागने की जुगाड़ में वाहन की तलाश में चौराहे पर खड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया आरेन्द्र को पास्को एक्ट व बालात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उसे न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है_

Don`t copy text!