मांगो को पूरा करवाने हेतु आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी: नरेन्द्र वर्मा  वकीलों पर पुलिसिया कार्यवाही से अधिवक्ता नाराज, किया प्रदर्शन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा व महामंत्री रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने थाना कुर्सी मे अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने के विरोध मे प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित 04 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। अवगत कराना है कि थाना कुर्सी मे अधिवक्ताओ पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर अधिवक्ताओ को जेल भेजने के विरोध मे विरोध प्रदर्शन व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, अधिवक्ताओ का टोल टैक्स माफ करवाये जाने, जनपद बाराबंकी को लखनऊ मण्डल मे सम्मिलित किये जाने, जूनियर अधिवक्ताओ को प्रोत्साहन करता व रूदौली तहसील को जनपद बाराबंकी में शामिल किये जाने को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेेजा। जिसमे समस्त अधिवक्ता अपने-अपने कार्य से विरत रहकर मांगो को पूरा करवाये जाने हेतु एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए सिविल कोर्ट से लखनऊ, फैजाबाद मार्ग होते हुए कलेक्ट्रट पहुॅचकर एक सभा किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मांगो को पूरा करवाने हेतु आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस अवसर पर महामंत्री अधिवक्ता रितेश मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओ के साथ पुलिस द्वारा बर्बतापूर्ण रवैया अपनाये जाने एवं फर्जी मुकदमा बनाकर उनको जेल भेजा जा रहा है, ऐसी पुलिसिया कार्यवाही पर अगर विराम न लगा तो अधिवक्ता समाज एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जायेंगे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, महामंत्री रितेश कुमार मिश्र, सहित  वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कांत मिश्र, पंकज आनंद, अशोक द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय, मनोज कुमार श्रीवास्तव (हैप्पी), उमेश चन्द्र वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंह, योगेश कुमार तिवारी, रामशंकर रावत, अमरेश कुमार मौर्य, संजय कुमार, अरविन्द कुमार यादव, अनुज कुमार श्रीवास्तव, राम प्रकाश, ओम प्रकाश यादव, अमित कुमार, सर्वेश कुमार मौर्य, मनोज कुमार राजपूत, गौरव कुमार गुप्ता, पंकज कुमार रावत, नरेन्द्र कुमार यादव, रमेश मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!