पुलिस को चुनौती दे रहे चोर, इलाके में लगातार बढ़ रहीं चोरियां लाखों के जेवर नकदी लेकर भाग रहे चोरों ने की हवाई फायरिंग

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बाराबंकी। जिले में लगातार बढ़ते चोरी के मामले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने थाना जैदपुर ग्राम इचौलिया में एक घर को निशाना बनाते हुए 86 हजार की नगदी सहित लाखो रुपये के जेवरात गायब कर दिया। चोरी कर भाग रहे चोरो का जब ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोरो ने एक फायर कर दहशत फैला दी। इसके अलावा अन्य दो घरों में चोरी का असफल प्रयास किया। पीड़ित की सूचना पर सीओ सहित थाने की पुलिस ने डॉग स्क्वायड के जरिये चोरो का पता लगाने की कोशिश की परंतु प्रयास असफल रहा। जैदपुर एवं सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ईचौलिया में बीती रात्रि चोरो ने ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड राजेश कुमार पुत्र जानकी प्रसाद के तीन पुत्रो के घरो को निशाना बनाते हुए संयुक्त रूप से रहे तीन भाईयो के घरों में रखी 86 हजार की नगदी सहित विमल के कमरे रखी अलमारी का ताला तोड़कर एक जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी पायल, चांदी की दो अंगूठी, सोने की एक अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, 5 ठप्पे का सोने का हार, 8 जोड़ बिछिया, दूसरे भाई उपनेश के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 30 जोड़ी बिछिया, सोने की तीन डोल की झुमकी, सोने की नथुनी, एक जोड़ी हथफूल, सोने के दो माला, एक 5 ठप्पे का माला, हाफ करधनी, एक जोड़ी पायजेब, 4 जोड़ी चांदी की पायल, सोने की माँगवेदी, चार बूंदा सोने एक नथ सोने की, एक मंगलसूत्र व तीसरे भाई प्रवेश के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो जोड़ झुमकी तीन डोल की, तीन जोड़ी बच्चो की पायल, एक अंगूठी सोने की, 8 अंगूठी चांदी की, दो माँगवेदी सोने की, एक करधनी चांदी की एक जोड़ पायजेब, तीन जोड़ी बिछिया, तीन माला सोने का उठा ले गये। चोरी कर भाग रहे चोरो को देखकर गांव के किनारे स्थित पालेसर पर सो रहे विजय सिंह ने देखकर शोर मचाया तो दौड़े ग्रामीणों पर चोरो ने फायर कर दहशत फैला दिया। पीड़ित परिवार द्वारा रात्रि में ही 112 पर सूचना दी भोर में पहुंचे सीओ सदर सुमित त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए डॉग स्क्वायड बुलाकर चोरो तक पहुंचने की कोशिश की परंतु सफलता नही मिल सकी। इसके अलावा सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर सरैंया निवासी नागेश्वर पुत्र रामकैलाश यादव के घर मे घुसे चोरो को देख पत्नी के शोर पर चोर भाग खड़े हुए इसके अलावा ईचौलिया निवासी इकराम पुत्र पीर मोहम्मद के पालेसर एव घर मे चोरी का प्रयास किया। बहरहाल चोरो की बढ़ती आमद पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है और पुलिस गश्त की पोल खोल रहे है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

 

 

 

Don`t copy text!