दो मंजिल छत से गिरने के कारण युवक की हुई दर्दनांक मौंत,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
मृत युवक आधी रात को पानी पीने के लिए उठा था, तभी सीढियों से पैर फिसलने के कारण छत से नीचे आ गिरा।
बदायूं। युवक की गुरुवार आधी रात को छत से गिरकर मौत हो गई। युवक गर्मी के कारण दो मंजिला छत पर सोया हुआ था। आधी रात को वह पानी पीने के लिए उठा ही था। की इसी बीच नींद मे होने के कारण सीढियों से पैर फिसल जाने के कारण युवक छत से नीचे आ गिरा। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में ले लिया है। हादसा सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला महाराजनगर में हुआ जहां जवाहर लाल पुत्र रामेश्वर दयाल 45 निवासी महाराज नगर सिविल लाइन गुरुवार रात खाना खाकर रोजाना की तरह छत पर सोने गये थे। रात में किसी समय वह पानी पीने के लिए उठा और छत से नीचे जा गिरा। आवाज सुनकर परिजनों ने दौड़कर देखा तो वह जमीन पर तड़प रहा था। परिवार वाले जवाहरलाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इधर, शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

