चौरिटी क्रिकेट मैच में फिटनेस बॉस ने बार एसोसिएशन को हराया
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। नगर के पुलिस लाइन ग्राउण्ड में रविवार सुबह फिटनेस बॉक्स जिम के सदस्यों और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच एक चैरिटी फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए मैच को फिटनेस बॉक्स जिम ने 28 रन से जीत लिया। मैच 12-12 ओवर का था। फिटनेस बॉक्स जिम की टीम में असद साजिद (कप्तान), मो तसलीम सिद्दीकी, सै. मोहम्मद अरशद, मोहम्मद अनस साजिद सिद्दीकी, जफ़र साजिद सिद्दीकी, अभिषेक, फरीद, अली चांद, अर्जुन, अनस, राहुल शामिल थे। वहीं जिला बार एसोसिएशन की टीम में हिसाल बारी किदवई (कप्तान), नवीन रस्तोगी (उपकप्तान), दिव्यांशु सिंह, मो. आमिर एडवोकेट, सरफराज़, मुस्तैहसन जुबैर जिम्मी, मो. उबैद, मो. राहिल, रोहित संग अन्य थे। मैच में फिटनेस बॉक्स जिम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिला बार एसोसिएशन की टीम ने 11 ओवर में महज 59 रन ही बना सकी। जिसमें फिटनेस बॉक्स जिम को विजयी घोषित किया गया। विजयी टीम फिटनेस बॉक्स जिम के कप्तान यूथ आइकान असद साजिद ने जीत की धनराशि को गरीबों की सेवा में समर्पित किया। मैच के बाद उन्होंने गरीब व जरूरतमंदों को खाना खिलाया, फल, बिस्कुट और पानी की बोतल बांटी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

