पेड़ – पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग है : धीरेंद्र सिंह क्रांतिकारी मानवाधिकार संगठन ने थाना परिसर में रोपित किए पौधे
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
जैदपुर,बाराबंकी। बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना परिसर में क्रान्तिकारी मानवाधिकार यूथ बिग्रेड उत्तर प्रदेश टीम व जैदपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा रविवार को पौधरोपण किया गया। क्रांतिकारी मानवाधिकार यूथ बिग्रेड द्वारा विभिन्न स्कूलों – कॉलेजों के साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसरों और सड़कों के किनारे पौधें रोपित करने का पूर्व में संकल्प लिया गया था। कृषि विज्ञान के छात्र रहे थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा की उनका बचपन से ही प्रकृति से लगाव रहा है , इससे पूर्व भी हमने थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई फल – फूल व छायादार पौधों को रोपित किया था, पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग है, इनसे दूरियां बनाना हमारे लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है,पर्यावरण की सुरक्षा हम लोगो की जिम्मेदारी है। वहीं संगठन के प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह (जिला प्रभारी ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना) ने कहा कि पेड़ों की धुंआधार कटाई होने से पर्यावरण संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। इसे बचाने के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक लगाने की आवश्यकता है। प्रदेश महामंत्री श्रेयांश सिंह सूरज ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाए तो पर्यावरण के खतरा से काफी हद तक बचा सकता है। मौजूद लोगो ने अभियान को चलाकर स्कूल-कालेजों के साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसरों और सड़कों के किनारे पौधरोपण का कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को जागरुक किया गया। थाना परिसर में नीम,अमरूद व आम के पौधों को रोपित किया गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष अनिल कुमार (अन्नू), प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह (जिला प्रभारी ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना) , मान बहादुर सिंह,श्रेयांश सिंह सूरज, अमितेष पाण्डेय (विपुल), अंकित पाण्डेय, रामप्रकाश गुप्ता, नवाज अंसारी, अनिल कुमार, मान बहादुर सिंह, शुभम कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रदुम कुमार, अजय कुमार, राम प्रकाश गुप्ता, दिग्विजय सिंह, शिवकेश, रामजी सिंह समेत आदि मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

