कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी है पेशन: सुशील पाण्डेय पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में नगर के गन्ना संस्थान परिसर में प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों के नियमतिकरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में शिक्षकों की भारी संख्या में सहभागिता रही, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी है एवं यह सभी कर्मचारियों का हक है हम इसको लेकर रहेंगे। जिला अध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी लामबद्ध होकर शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अनवरत संघर्ष करें एवं जब तक प्रदेश सरकार इस संबंध में आदेश पारित न कर दे हम अपने लक्ष्य से भटकना नहीं है। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ०आलोक शुक्ल द्वारा निर्वहन की गई। जिला मंत्री उमानाथ मिश्र ने संविदा कर्मियों के नियमतिकरण की मांग की, संविदा कर्मचारी भी कंधे से कंधा मिलाकर विभाग के सभी दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, डॉ०देवेंद्र द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, शिव कृष्ण सिंह, किरन विश्वकर्मा, विजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, शिव सागर सिंह, जय कुमार,ओमकार वर्मा पवन मिश्र, सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

