श्रमदान और वृक्षारोपण करके अमृत सरोवर का किया शुभारंभ
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम दहेमी में अमृत सरोवर योजना का भारत सरकार के सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने श्रमदान एवं वृक्षारोपण करके शुभारंभ किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए जल संरक्षण के उद्देश्य से आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के रूप में निकायों का विकास और कायाकल्प करना है।
मंत्री ने कहा कि जो लोग ऊपर उठकर आगे बढ़ने की सोच भी नहीं सकते थे, तंग हाली के कारण समाज के साथ नहीं जुड़ पा रहे थे, हमारी सरकार ने ऐसे पात्र लोगों को राशन, शौचालय, आवास, गैस, किसान सम्मान निधि, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं दी हैं, जिससे वह आज आजादी के 75 साल बाद अमृत महोत्सव के अवसर पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। देश में निरन्तर विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 22 करोड़ तिरंगे पूरे देश में फहराए गए, हम सब भारतवासियों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मैं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अमृत सरोबर के लिए इस गांव को चिन्हित किया। हमारी और आपकी, सबकी जिम्मेदारी है कि अमृत सरोवर को साफ सुथरा रखा जाए, ताकि शाम को जब लोग यहां आए तो यहां एक स्वच्छ, सुंदर शांत, वातावरण मिले जिससे दिन भर की सारी थकान यहां कुछ पल व्यतीत करने से दूर हो जाए। इसको सहज के रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं आपके परिवार, गांव का बेटा हूं साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की टीम का सदस्य भी हूं और उनके प्रतिनिधि के रूप में ही मैं यहां आया हूं। मैंने खेती भी की है, फावड़ा और हल भी चलाया है सभी काम मैंने अपने हाथों से किया है, यह पुण्य का काम है, इसलिए सभी लोग श्रमदान करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सहित व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

