भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा चला कर पूरे देश में मनाया जा रहा है, जिसके निमित्त दिनांक 21 सितंबर 2022 को पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष भाजपा नगरपालिका परिषद सहसवान के कार्यालय पर अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी द्वारा लगाए गये रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता के मस्तक को पूरे विश्व में गर्वित किया है। सम्पूर्ण विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर लगाकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने से हम दूसरों की जिंदगियां बचाने का कार्य कर सकते हैं।
चिकित्सा अधीक्षक की निगरानी में हुआ रक्तदान
शिविर में चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ बदायूँ कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी सहित कई स्टाफगण ने बेहद उत्सुकतापूर्वक रक्तदान किया। भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं की संख्या 36 रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के नाम रवि चौहान, आशीष माहेश्वरी, राजा अंसारी, मुस्लिम खान, प्रशांत चौहान, मुनीश, रजनीश पाठक, प्रांशु, विवेक, सत्येंद्र कुमार, अंशुल, हरीश, आदित्य, अजीत डाबर, नदीमुल हक, चंद्र शेखर, नीतीश, सागर, अर्जुन पाटकर, मनोज कुमार, अमन आदि सहित कुल 36 लोगों ने रक्तदान किया। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में निशांत सक्सेना, पीयूष लखौटिया, जयंत शर्मा, अर्जुन पाटकर, रुवैद अख्तर, देवेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

