पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने बिजली विभाग के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आए दिन अंडर ग्राउंड कैबिलों मे उतरे करंट से कई बेजुबानों हुई मौंत को लेकर विभाग के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली निगम के खिलाफ वध करने का मुकदमा दर्ज किया है। गोवंशों की मौत बिजली के खंभों में करंट की चपेट में आकर हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है।
पिछले दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा और लौटते मानसून से पूरा जिला बारिश से सराबोर रहा। इधर, अंडरग्राउंड केबल में बारिश के दौरान करंट उतरा तो काली सड़क समेत विभिन्न इलाकों में करंट से चार गोवंश की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। एक घोड़ा भी पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर मर गया था। मोहल्ला कल्याण नगर निवासी पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शुरुआत में जांच का हवाला दिया। इसके बाद में बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मुकदमा लिखा जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!