बारिश से एक छप्पर नुमा मकान ढह ,छप्पर के नीचे महिला सहित 6 वर्षीय पुत्र घायल

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से एक छप्पर नुमा मकान ढह गया छप्पर के नीचे बैठी महिला सहित 6 वर्षीय पुत्र आंशिक रूप से घायल हो गये जिनका प्राथमिक उपचार कस्बे में ही स्थित एक निजी चिकित्सक के यहाँ कराया गया। बुधवार की सुबह तेज हवा के साथ हो रही बारिश के दौरान सफदरगंज पुरवा निवासी नन्हा चौहान पुत्र रामनरेश चौहान का छप्पर नुमा मकान अचानक धरासायी हो गया छप्पर के नीचे मौजूद 6 वर्षीय पुत्र आयुष व पत्नी राजकुमारी छप्पर के नीचे दब गयीं ग्रामीणों ने माँ बेटे को छप्पर के नीचे से निकालकर निजी चिकित्सक के यहाँ इलाज कराया तथा छप्पर के नीचे रखा समस्त सामान क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल महेन्द्र कुमार गुप्ता ने मौका मोईना कर हुए नुकसान का अंकल कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दिया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!