बाराबंकी को लखनऊ मंडल में शामिल करने की उठी मांग अधिवक्ता हुए एकजुट, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । अपनी विभिन्न मांगो को लेकर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा की अगुवाई में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर बोलते हुए बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जनपद बाराबंकी को फैजाबाद मण्डल से हटाकर लखनऊ मण्डल में शामिल किया जाये। रुदौली तहसील को फैजाबाद से हटाकर जनपद बाराबंकी में शामिल किया जाये। साथ ही में जूनियर अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन धन राशि के रुप में प्रतिमाह दस हजार रुपये और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निधन पर उनके परिजनों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये पेंशन दी जाये। श्री वर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं को मध्य प्रदेश सरकार की भांति अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये। श्री वर्मा ने यह भी चेतावनी दी कि अगर हम लोगों की मांगे शीघ्र नही मानी गयी तो जनपद के अधिवक्ता अन्दोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

