चौकीदार की शराबियों ने की लात घूंसों से जमकर पिटाई

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। त्रिलोकपुर चौकी से घर वापस जा रहे थाने के एक चौकीदार की शराबियों ने लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी पीड़ित चौकीदार ने तीनों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। शुक्रवार की देर रात्रि करीब 8 बजे थाना मसौली में तैनात ग्राम पूरेजबर निवासी चौकीदार त्रिलोकपुर चौकी में हाजिरी देकर घर वापस जा रहा था कि त्रिलोकपुर कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर मौजूद पूरे मनभावनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र हवलदार सिंह, थाना रामनगर के थालखुर्द निवासी वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र मुरलीधर यादव, जयकरन गौतम पुत्र ईश्वरदीन नशे में धुत होकर पकड़ लिया और कहने लगे कि मुखबिरी कर मेरे आदमी को पकड़ा दिया था तुमको जान से मार देंगे और लात घूंसों से पीटने लगे चौकीदार के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों पर तीनों शराबी एलानिया धमकी देते हुए फरार हो गये। डरे सहमे पीड़ित चौकीदार ने थाना मसौली में मारपीट की तहरीर दी है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!