बारावफात के जुलूस के रास्ते को लेकर किसी अनहोनी की आशंका…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । समुदाय विशेष के बाहुल्य वाले रामपुर कटरा मे वहां के अल्पसंख्यक हिन्दू बारावफात के जुलूस के रास्ते को लेकर किसी अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं । ग्रामीणों ने थाना सफदर गंज के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है ।
तकरीबन बीस हजार की आबादी वाले रामपुर कटरा मे समुदाय विशेष की आबादी 96 प्रतिशत है । प्रतिबंधित संगठन पी एफ आई की गतिविधियों के कारण रामपुर कटरा काफी सुर्खियों मे रहा है । वर्ष 2016 मे तत्कालीन चौकी इन्चार्ज सोहेल खान की साठगांठ से समुदाय विशेष के लोगों ने नये रास्ते पर जबरदस्ती बारावफात का जुलूस निकाला था जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था । वर्ष 2017 मे दोनों पक्षों के बीच थाने मे लिखित समझौता हो गया था जिसमे उस रास्ते से जुलूस न ले जाने की बात तय हो गयी थी ।
बीते वर्ष 2021 मे मुस्लिम पक्ष ने उक्त समझौते का उल्लंघन करते हुए जुलूस समाप्त हो जाने के बाद विवादित रास्ते पर फिर से जुलूस निकालने का प्रयास किया था जिसके कारण शांति व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था ।
ग्रामीणों ने सफदर गंज थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर बारावफात के जुलूस को विवादित रास्ते पर जबरन निकालने से रोकने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है ।शान्ती देवी
अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

