थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों ने चकमार्ग एव अवैध कब्जा हटवाने की मांग

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। नायब तहसीलदार पूनम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों ने चकमार्ग एव अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। फरियादियों की शिकायत सुनते हुए नायब तहसीलदार ने टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिये।
शनिवार को थाना मसौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंची नायब तहसीलदार पूनम तिवारी को प्रार्थना पत्र देते हुए त्रिलोकपुर निवासी सिरोमणि जैन पत्नी प्रदुम्न जैन ने पड़ोसी कमलचंद जैन, ईश्वरचन्द्र जैन, श्रीचंद जैन, अनमोलचन्द जैन के विरुद्ध कब्जा हटवाने की तहरीर दी है वही मलौली ग्राम प्रधान ने चक मार्ग की पैमाइश की मांग की। फरियादियों की शिकायत सुनते हुए नायब तहसीलदार पूनम तिवारी व प्रभारी निरीक्षक ने दोनों मामले के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस की संयुक्त टीम को रवाना किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!