घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म करने का प्रयास और विफल होने पर महिला के साथ की मारपीट।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर ताहर खेड़ा निवासी एक महिला ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए रात के समय ग्राम के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास तथा विफल होने पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार की आईजीआरएस पोर्टल पर भी की है प्रभारी निरीक्षक से इस मामले में बात करने का प्रयास किया संपर्क नहीं हो सका ।
प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह 3 नवंबर की रात 11:30 बजे के लगभग अपने घर पर बच्चों के साथ सो रही थी कि तभी ग्राम का ही एक आरोपी घर में तमंचा लेकर घुस आया तथा प्रार्थनीय को तमंचा दिखाकर भयभीत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा तथा प्रार्थना के साथ उसने छेड़छाड़ की जब प्रार्थनी ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देता भाग गया तथा कहा कि अगर तुमने मामले की जानकारी किसी को दी तो तुझे जान से मार दूंगा पीड़िता का कहना है उपरोक्त आरोपी एक दबंग बदमाश किस्म का व्यक्ति है उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की वहीं पीड़िता ने उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता के प्रार्थना पत्र के बाबत जब प्रभारी निरीक्षक से बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

