सेवायोजन कार्यालय में 14 नवम्बर को होगा साक्षात्कार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि ए0एस0 चौहान उपमहाप्रबन्धक ;कार्मिक एवं प्रशासनद्ध इफको ऑवला इकाई बरेली की ओर से अप्रेंटिसेज एक्ट 1961 के अर्न्तगत विभिन्न ट्रेडों में बी0एस0सी0 डिप्लोमा एवं आई0टी0आई0 में अप्रेटिसशिप हेतु अभ्यर्थियों का यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय बी0एस0सी0 परीक्षा ;भौतिक, रसायन एवं गणित विषय के साथद्ध नियमित छात्र के रूप में उत्तीर्ण, टेक्नीकल बोर्ड अथवा ए0आई0सी0टी0ई0 से मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक से सम्बन्धित ट्रेड में पूर्णकालिक डिप्लोमा/एन0सी0वी0टी0 से मान्यता प्राप्त आई0टी0आई0 से सम्बन्धित ट्रेड में पूर्णकालिक आई0टी0आई0 परीक्षा नियमित छात्र के रूप में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिसूचना प्रपत्र में आई0टी0आई0, एन0सी0वी0टी0 से मान्यता प्राप्त ट्रेड जैसे फिटर, इलैटोनिक्स, इन्टूमेन्ट मैकेनिक और एयरकन्टीशन, ड्राफटमैन सिविल, ड्राफटमैंन मैकेनिकल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिष्ट, बैल्डर ;गैस एवं इलैक्टिकद्ध, प्रोग्रामिंग एवं सिस्टम एडमिन, आदि ट्रेडो में विगत तीन वर्षो ;परीक्षा वर्ष-2020, 2021, 2022द्ध में उत्तीर्ण हुए हों। अधिक जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ के नोटिस बोर्ड पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं फोटो कापी सहित दिनांकः-14.11.2022 को साक्षात्कार हेतु कार्यालय में प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित हो सकते है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

