नगर के वार्ड संख्या 23 बीएलओ खेल कर दिया पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ ने उक्त वार्ड में 33 वोट फर्जी बना दिए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली नगर के वार्ड संख्या 23 में बीएलओ ने खेल कर दिया। पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ ने उक्त वार्ड में 33 वोट फर्जी बना दिए। उक्त फर्जीवाड़े की शिकायत डीएम से करने वाले मुकर्रम अली का कहना है कि अंतिम प्रकाशन वाली वोटर लिस्ट में 33 ऐसे लोगों के नाम जुड़े हैं जो इस वार्ड में न तो कभी रहते थे और न ही अब उनका कोई निवास है। मुकर्रम अली ने जिलाधिकारी से फर्जी वोटों को निरस्त कराने की मांग की है। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की ठीक से जांच कराई जाए तो अन्य वार्डों में भी फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

