बाराबंकी।अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने शहर के पटेल तिराहा स्थित फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल वाजपेई के स्मारक के समीप शिविर लगाकर उधर से गुजर रहे कांवरियों के जत्थे को प्रसाद वितरित किया।अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल की ओर से आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम सदर अभय पांडेय व सीओ सिटी सुशील प्रताप सिंह ने कांवरियों को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस मौके पर एसडीएम अभय पांण्डेय ने व्यापार मण्डल के इस काम की सराहना करते हुए कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना सबसे बडा पुनीत कार्य है।इस मौके पर सीओ सिटी सुशील सिंह,जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित,जिला महामंत्री अकुर जैन,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सरदार सतपाल सिंह,उत्तम कौशल, बाहुबली जैन,रूपेश जैन, मिडिया प्रभारी हसन अब्बास, मनीष गुप्ता,नगर अध्यक्ष अकील , हिमांशु अवस्थी,संजय वर्मा,राजू यादव,सभासद पंकज मिश्रा, एडवोकेट हिमाऊ नईम, राजनाथ वर्मा,अमर सिंह वर्मा, लखन लाल शर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे।
Related Posts

