18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों को मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के लिए पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें । उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर एसडीएम ज्योति शर्मा ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक युवतियों को मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के लिए पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। इसके अलावा आगामी 4 दिसम्बर को बूथ दिवस पर बीएलओ के माध्यम से परिवर्धन, अपमार्जन व संशोधन का कार्य भी किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि किसी भी पात्र का वोट बनने से न छूटे। वहीं मृतक या अन्य कारणों से अपमार्जक सूची से बाहर किए जाएं। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सूचियों को लेकर समस्याएं बताईं। बैठक में सपा प्रतिनिधि महेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रतिनिधि अजय पाराशरी, कांग्रेस प्रतिनिधि सोमेंद्र यादव व बसपा प्रतिनिधि विकिंग कुमार शिवा मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!