परीक्षा देने के बाद बच्चों में दिखा उत्साह उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बच्चों को निडर होकर परीक्षा देने की कहीं बात दी बधाई
बाराबंकी। पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2020 से चालू हो गई थी जिसको लेकर परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अपने अपने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षाएं दिया तो वही शासन प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखा प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी के सैकड़ों विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षार्थी को परीक्षाएं दिलाई जा रही थी तो वही परीक्षार्थीयो में परीक्षा देने के बाद उत्साह देखने को मिला। इसी दौरान बाराबंकी के कई विद्यालयों में उड़नदस्ता ने छापेमारी करते हुए नकल पकड़ने की कोशिश की लेकिन किसी भी परीक्षार्थी के पास नकल व संदिग्ध वस्तु नही मिली तो वहीं कई छात्र छात्राओं का कहना था कि परीक्षा केंद्र में तैनात शिक्षक शिक्षिकाएं व उड़नदस्ता जैसी टीमें आकर समय बर्बाद करने का काम करती हैं जिसके चलते परीक्षा देने में समस्याएं उत्पन्न होती हैं इसी क्रम में एक शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा तरह-तरह के बंदोबस्त किए गए हैं वहीं शिक्षक ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा नकल पकड़ने के लिए कई टीमें प्रशासन की तरफ से गठित की गई है जो बहुत ही जरूरी है इसी दौरान शिक्षक ने कहा कि अगर बच्चे नकल विहीन परीक्षा देंगे तो आने वाला भविष्य उज्जवल रहेगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि बच्चों को निडर होकर परीक्षा देने की जरूरत है उन्होंने कहा कि मेरा यह उद्देश्य नहीं है कि बच्चों को केवल डिग्री दी जाए उस डिग्री के माध्यम से बच्चों को रोजगार भी देना मेरी प्राथमिकता है। दिनेश शर्मा ने कहा कि बच्चों को निडर होकर खुले मन से परीक्षा देना चाहिए उनको मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।

