सर्विलांस व कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय गैंग के 04 शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार,

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी स्वाट/सर्विलांस व कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय गैंग के 04 शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद पिस्टल, 02 तमंचा, 11 अदद कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-08.12.2022 को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर स्वाट/सर्विलांस व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय गैंग के 04 शातिर अपराधियों 1.मुक्तादिर पुत्र मो0 समीम निवासी चंघईपुर थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़, 2. असकार अहमद पुत्र तसव्वुर हुसैन निवासी ग्राम याहीपुर थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़, 3. जुनैद पुत्र आजाद अली निवासी रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़, 4. मो0 परवेज पुत्र मुजम्मिल हुसैन निवासी शिवगढ़ थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद पिस्टल 9 एमएम मय 05 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिंदा व 01 अदद मिस कारतूस, 01 अदद तमंचा .12 बोर मय 01 अदद जिंदा व 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 1307/2022 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण साथ मिलकर हत्या/फिरौती/चोरी/लूट की घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा गुजरात प्रान्त के एक व्यापरी की हत्या करने हेतु सुपारी ली गई थी, जिसके सम्बन्ध में गुजरात पुलिस से समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियुक्तगण के विरुद्ध जनपद प्रयागराज व प्रतापगढ़ में कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण द्वारा कुछ समय पूर्व जनपद प्रतापगढ़ में कारित की गई घटनाएं स्वीकर की गई हैं। अभियुक्तगण जनपद बाराबंकी में लूट/चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

आपराधिक इतिहास-

1.मुक्तादिर पुत्र मो0 समीम निवासी चंघईपुर थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़
1-मु0अ0सं0 438/2019 धारा 392/411/120बी भादवि थाना मवईमा जनपद प्रयागराज
2-मु0अ0सं0 222/2015 धारा 356 भादवि थाना मवईमा जनपद प्रयागराज
3-मु0अ0सं0 136/2020 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मवईमा जनपद प्रयागराज
4-मु0अ0सं0 76/2016 धारा 379/411/419/420/467/468/41 भादवि थाना उतरावन जिला प्रयागराज
5-मु0अ0सं0 337/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मवईमा जनपद प्रयागराज
6-मु0अ0सं0 252/2015 धारा 395/397/412 भादवि थाना मवईमा जनपद प्रयागराज
7-मु0अ0सं0 253/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मवईमा जनपद प्रयागराज
8-मु0अ0सं0 312/2019 धारा 392/411 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़
9-मु0अ0सं0 335/16 धारा41/411/413/414/419/420/467/468 भादवि थाना मऊआईमा प्रयागराज
2.असकार अहमद पुत्र तसव्वुर हुसैन निवासी ग्राम याहीपुर थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
1-मु0अ0सं0 393/2021 धारा 147/148/149/286/307/120 बी भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़
2-मु0अ0सं0 94/2018 धारा 34/302 भादवि थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़
3-मु0अ0सं0 135/2018 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि कोतवाली नगर प्रतापगढ़
4-मु0अ0सं0 439/2017 धारा 394/302/411 भादवि थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
5-मु0अ0सं0 467/2017 धारा 394/411 भादवि थाना रानीगज जिला प्रतापगढ़
6-मु0अ0सं0 403/2021 धारा 307 भादवि थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
7-मु0अ0सं0 64/2018 धारा 307/41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना रानीगंज प्रतापगढ़
8-मु0अ0सं0 67/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
9-मु0अ0सं0 63/2018 धारा 392/411 भादवि थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
3.जुनैद पुत्र आजाद अली निवासी रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
1-मु0अ0सं0 495/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़
2-मु0अ0सं0 80/2021 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506 भादवि थाना फतनपुर प्रतापगढ़
3-मु0अ0सं0 69/2017 धारा 308/323/504/506 भादवि थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
4-मु0अ0सं0 347/2022 धारा 392/411 भादवि थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़
5-मु0अ0सं0 635/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 427, 504, 506 थाना रानीगंज प्रतापगढ़
4. मो0 परवेज पुत्र मुजम्मिल हुसैन निवासी शिवगढ़ थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़
1-मु0अ0सं0 145/2020 धारा 393 भादवि थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़
2-मु0अ0सं0 147/2020 धारा 307 भादवि थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़
3-मु0अ0सं0 183/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़
4-मु0अ0सं0 360/2020 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकला अधिनियम थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़
5-मु0अ0सं0 28/2020 धारा 394 भादवि थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!