मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत कोडरी पंचायत भवन में प्रसार संस्था के तत्वाधान में जेंडर आधारित हिंसा गैरबराबरी के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का समापन करते हुए सहयोग संस्था से आये प्रवेश सिंह वर्मा ने वर्ष 2022 थीम गरिमा स्वतंत्रता और न्याय के प्रति लोगो को जागरूक किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए प्रवेश सिंह वर्मा ने कहा कि हम सब मिलकर जाति ,धर्म, लिंग ,भाषा और आदि से ऊपर उठकर सभी के लिए गरिमा स्वतंत्रता और न्याय दिलवाने का संकल्प लें। प्रसार संस्था सचिव शिशुपाल सिंह यादव ने शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, भागीदारी, सहभागिता,समानता, रोजगार , मौलिक आदि अधिकारों के प्रति जागरूक किया उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होना चाहिए। साझा प्रयास नेटवर्क से रीतू ने महिलाओं को महिलाओं में प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर किसी प्रशिक्षित डॉक्टर को दिखाना चाहिए न कि मेडिकल स्टोर या चौराहे के डॉक्टर के पास से इलाज करवाना चाहिए। इससे महिलाओं को जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एमटीपी एक्ट महिलाओं को सुरक्षित गर्भ समापन के लिए कानूनन वैधता प्रदान करता है। एमटीपी एक्ट 2021 में हुए संशोधन के अनुसार विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए गर्भसमापन 20 सप्ताह से 24 सप्ताह तक कर दिया गया है। प्रसार संस्था के संस्था सचिव शिशुपाल सहयोग लखनऊ से प्रवेश सिंह वर्मा साझा प्रयास नेटवर्क से रितु पाई सपना, सतीश ग्राम प्रधान आशा आंगनवाडी तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स समुदाय के महिला एवं पुरुष ने प्रतिभाग किया।
- Likes
- Followers
- Subscribers
- Posts
Related Posts

