महिला अस्पताल में कन्या जन्म वाली महिलाओं को बेबी किट व सभी को फल बांटे
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी जिला महिला अस्पताल में फल वितरण परिवार के प्रकल्प संयोजक एवं संस्थापक जागो-री-जागो चन्द्र प्रकाश वर्मा एवं संरक्षक धर्मेन्द्र कुमार पटेल अध्यक्ष भारत सेवा संस्थान के आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के सानिध्य तथा जिला सूचना अधिकारी प्रतिनिधि ऊषा यादव के साथ अंकुर माथुर,कृष्णा चौधरी,प्रताप सिंह वर्मा,अतुल श्रीवास्तव,राज कुमार पटेल, राजन वर्मा आदि द्वारा अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओ को दूसरे माह आज कल में कन्या जन्म देने वाली महिलाओं को मैट्रेस,कम्बल,जैकेट,कैप,डायपर,बेबी बोनी बोतल युक्त बेबी किट व सभी को बिस्कुट,सेब, केला,ब्रेड, दूध फल बांटे गए। प्रसव के बाद मां को अधिक से अधिक हरी साग सब्जियां, हर घंटे कुछ ना कुछ सेवन करने तथा मां का दूध सर्वोत्तम है छह माह तक जरूर पिलाये एवं स्वच्छता के बारे में ऊषा यादव द्वारा जानकारी दी गई। जिसके लिए बहुतों ने धन्यवाद भी किया की उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगी।
संरक्षक धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक बनाना एवं इस दिशा में सरकार द्वारा ( प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना) किये जा रहे प्रयासों में धनात्मकता लाना है। यह निःशुल्क वितरण कार्यक्रम प्रति माह दूसरे शनिवार को किया जाना हाथ मे लिया गया है। इस अवसर पर जागो-री-जागो टीम की वालेंटियर शालिनी, पारुल,काजल,नेहा का योगदान सराहनीय रहा।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

