ठेकेदारों ने नहर विभाग को जमकर लगाया चूना , ठेकेदारों को योगी सरकार का जरा भी भय नही…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । शायद नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को योगी सरकार का जरा भी भय नही है तभी तो नहर विभाग के अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीत के चलते ठेकेदार बीसो डम्पर और ट्रैक्टर ट्राली लगाकर नहर की सिल्ट को अनधिकृत तरीके से उठाकर बेच रहे हैं ।

मामला प्रतापगंज रजबहा ग्राम इन्धौलिया मे तथा शाहपुर रजब‌हा की ग्राम शाहपुर का है । विवरण के अनुसार नहर विभाग द्वारा करायी गयी नहरों की सफाई मे पटरी पर पड़ी सिल्ट को उठाने का टेंडर कराया गया है जिसमे प्रतापगंज रजबहा की दायीं पटरी का टेंडर ठेकेदार दिनेश वर्मा को तथा शाहपुर रजबहा का टेंडर ठेकेदार संदीप कुमार वर्मा को मिला है । शाहपुर रजबहा के इस ठेकेदार ने नहर विभाग के नियम-कानून को ताक पर रखकर बीते तीन दिसम्बर को पचासों डम्पर सिल्ट अनधिकृत तरीके से प्रतापगंज रजबहा नहर के बाई पटरी की सिल्ट बगैर ओपीडी के खनन करके गायब कर दिया । जबकि नहर विभाग द्वारा प्रतापगंज रजबहा की बाई पटरी की सिल्ट उठाई का ठेका किसी को आवंटित नही किया गया है । नहर विभाग के अधिकारियों के संरक्षण मे मनमानी पर उतारू इश ठेकेदारों ने नहर की पटरी पर, लगे बीसो वर्षों पुराने प्रतिबंधित शीशम,आम,नीम, गूलर के बड़े -बड़े पेड़ों को खोदकर गिरा दिया है ।
विश्वस्त सूत्रो के अनुसार तो खनन कार्य मे लगे एक डंम्पर की रॉयल्टी दो बार पास कर इन ठेकेदारों द्वारा दर्जनों डम्पर धड़ल्ले से चलाये जा रहे हैं । ठेकेदार दिनेश वर्मा अपने डम्परों की रायल्टी दो किलो मीटर अटवा चौराहे से एक जन सेवा केंद्र से प्राप्त करते हैं वहीं शाहपुर रजबहा पर खनन मे लगे डम्परों की रायल्टी खनन स्थल से दो कि• मी• दूर इन्धौलिया मे एक मर्केट पुल के पास बैठा कर्मचारी देता है । नियमानुसार संख्या मे डम्परों की रॉयल्टी ली जाती तथा बाकी के डम्पर अन्य रास्तों से अपनी मंजिल पर, चले जाते है । मजे की बात तो यह है कि डम्पर की रायल्टी संदीप वर्मा ठेकेदार के द्वारा अधिकांश ड्राइबरो के वाट्सेप पे भेजी जा रही है । ठेकेदार संदीप वर्मा द्वारा रात मे गैर-कानूनी तरीके से ट्रैक्टर-ट्राली से सिल्ट ढुलाई किये जाने की बात भी प्रकाश मे आयी है । क्षेत्र के बेरी , पिपरहा , निजाम पुर ,अंदका ,अचलगंज ,शाहपुर , करोड़ा, शहजाद पुर ,अजपुरा आदि दर्जनों गावों मे पड़ी हुई लोगों को पटाई के लिए बेची गयी सिल्ट इस बात का पुख़्ता प्रमाण है कि इन ठेकेदारों ने नहर विभाग को जमकर चूना लगाया है । मामले की शिकायत पर नहर विभाग के अधिषाशी अभियन्ता राकेश कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रैक्टर-ट्रालियों से सिल्ट की ढुलाई को तो रूकवा दिया है लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है ।अभी भी लुका छिपी खेल जारी है। तथा मानक ज्यादा सिल्ट उठाई जा रही नहर मे पानी छोडे जाने पर नहेर कटने का खतरा बन गया हैं। किसानो को भय सता रहा है कि मनक के विपरीत सिल्ट उठाई जा रही कहीं नहर कट गयी तो हम किसानों हजारों बीघा फसल जलमग्न हो जावेगी ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!