अंतर्जनपदीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत कार्यालय स्थित जिला परिषद मैदान पर एक अन्तर जनपदीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ट पत्रकार व जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी अबू उमैर अंसारी के हाथों फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर उमैर अंसारी ने कहा कि इस प्रकार के खेलों से आपसी भाईचारा क़ायम होता है। खेल से मनुष्य के अंदर शारीरिक उर्जा बढ़ती है। बृहस्पतिवार को शुरू हुए अन्तर जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला उद्घाटन मैच रूदौली व उधौली टीम के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों द्वारा जबरदस्त क्रिकेट का मुजाहिरा किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक सभासद अबू सुफयान शादाब राजा शाहरुख़ ताहिर अंसारी शफीक अहमद वसीम खान आलम चौधरी बदरुद्दीन मोहम्मद फिरोज नदीम मिंकू मेराज सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!