दबंगों द्वारा डेढ़ सौ साल पुराने देवस्थान को ध्वस्त करने के मामले में,सौंपा ज्ञापन ।

एसएम न्युज 24 टाइम्स बिसौली 8273974747

बिसौली। दबंगों द्वारा डेढ़ सौ साल पुराने देवस्थान को ध्वस्त करने के मामले में पुजारी बाबा महेश दास व आधा दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम ज्योति शर्मा को ज्ञापन सौंपा। घटना के बाद से बाबा अन्न त्याग दिया है। यहां बता दें कि बीती 12 दिसम्बर को थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव गोठा में वजीरगंज सतेती मार्ग पर डेढ़ सौ वर्ष पुराने देवस्थल बड़े महाराज को दबंगों ने ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान दो कमरे भी ध्वस्त कर दिए गए जिनमें तमाम सामान भी रखा था। आरोप है कि अगले दिन दबंगों ने बाबा और वहां मौजूद श्रद्धालुओं के साथ मारपीट भी की। बाबा का आरोप है कि देवस्थान ध्वस्त कराते वक्त थाने का एक दरोगा व सिपाही भी मौजूद था। मारपीट की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को थाने ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। बाबा विष्णुदास महाराज, बाबा महेश दास के अलावा ग्रामीण नरेशपाल सिंह, अरविंद सिंह, सतेन्द्र, सचिन, ओमकार सिंह आदि ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। इधर घटना के विरोध में बाबा विष्णुदास व बाबा महेश दास ने अन्न त्याग दिया है। उनका कहना है कि न्याय मिलने के बाद ही वे अन्न ग्रहण करेंगे।

एसएम न्युज 24 टाइम्स बिसौली 8273974747

Don`t copy text!