जियाउर्रहमान अंसारी, तफज्जुल हुसैन की बड़ी लोकप्रियता
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
नगर निकाय चुनाव में नेता रियाज अहमद को सीधी टक्कर दे सकते हैं जियाउर्रहमान। तफज्जुल हुसैन अंसारी ?
जैदपुर बाराबंकी जनपद बाराबंकी के नगर पंचायत जैदपुर में आरक्षण सूची आने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं बीते 10 वर्षों से जैदपुर नगर पंचायत जैदपुर पर नेता रियाज का दबदबा कायम है। चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी अपना पूरा दमखम दिखाने में पीछे नहीं हट रहे। चुनावी हलचल को देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा है आने वाला चुनाव मैं नगर पंचायत अध्यक्ष नेता रियाज से सीधी मुकाबला जियाउर्रहमान। तफज्जुल हुसैन अंसारी से होने की संभावना है हालांकि नगर पंचायत जैदपुर से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे पत्रकार उमेर अंसारी। हारुन राईन। बहुजन समाज पार्टी से इरफान इदरीसी। हारुन अंसारी। दाऊद अंसारी। एवं भारतीय जनता पार्टी से भी प्रत्याशी उतरने की संभावना है। चुनावी चर्चाओं को देखते हुए इस बार पुर्व चेयरमैन जियाउर्रहमान अंसारी का नाम सबसे ऊपर दिखाई देता है वैसे तो जियाउर्रहमान बीते 20 वर्षों से चुनाव लड़ रहे हैं और बहुत और बहुत कम वोटों से जैदपुर नगर पंचायत की सीट उनके हाथ से फिसल जाती है पर उनका का वोट बैंक कभी नहीं घटा वह चुनाव हारने के बाद भी जनता में अपनी पूरी पकड़ बनाए रखते हैं। चुनावी समर में दूसरा नाम तफज्जुल हुसैन अंसारी का आता है जिन्होंने वर्ष 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा और लगभग 24 सौ वोट प्राप्त किए चुनाव हारने के बाद तफज्जुल हुसैन अंसारी सामाजिक मुद्दों पर हमेशा चर्चा में रहे जैसे कि गरीबों की आंखों का इलाज कराना। बुनकरों की पावर लूम बिजली सब्सिडी के लिए आंदोलन करना कस्बे में जब भी जल भरा हुआ तफज्जुल हुसैन अंसारी पानी में टहलते नजर आए और जल निकासी की पूरी व्यवस्था की। और जनता के सुख दुख में हमेशा साथ नजर आए इन्हीं कारणों से जैदपुर का वोटर जियाउर्रहमान व तफज्जुल हुसैन अंसारी की चुनावी सभाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। बताते चलें कि बीते 10 वर्षों से जैदपुर नगर पंचायत पर नेता रियाज का दबदबा कायम रहा है वर्ष 2012 में नेता रियाज ने विजय हासिल की । वर्ष 2017 में महिला सीट होने कारण उन्होंने अपनी बहन चांद बीबी को प्रत्याशी के रूप में उतारा और विजय हासिल की आने वाले चुनाव में नेता रियाज की लोकप्रियता घटती हुई नजर नहीं आ रही। क्योंकि रियाज सरल स्वभाव एवं दानी व्यक्ति हैं जो गरीबों के सुख दुख में हमेशा साथ देते हैं। खैर नगर पंचायत जैदपुर का चुनावी ब मुकाबला दिलचस्प होगा अब देखना है जैदपुर की जनता अपना चेयरमैन किसको बनाएंगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

