गंदे पानी के जलभराव से ग्रामीण परेशान
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। तहसील सहसवान के विकास खंड दहगवा के ग्राम कांकसी में जलभराव हो गया है जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार विकास खंड अधिकारी एवं एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया गया लेकिन अभी तक किसी भी उच्चअधिकारी ने इस पर संज्ञान नहीं लिया जिला बदायूं में डेंगू का कहर चलते हुए सभी परेशान हैं लेकिन गंदा पानी भरने से पानी में मच्छर पनप रहे हैं इसको लेकर संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका जताई जा रही है ग्रामीण परेशान होकर खबर के माध्यम से अपनी परेशानी उजागर कर रहे हैं अगर परेशानी का हल नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण इकट्ठे होकर डीएम साहब के पास शिकायती पत्र लेकर पहुंचेंगे। अब देखना यह होगा कि इस समस्या का समाधान कब तक हो पायेगा। कब ग्राम कांकसी में इस गंदे पानी से लोगों को निजायत कब तक मिल पायेगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

