स्टेट महिला हॉकी फाइनल में बाराबंकी का रहा दबदबा
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित अज़ीज़ अहमद खान मेमोरियल स्टेट महिला हॉकी टूर्नामेन्ट में शनिवार को पहले सेमीफाइनल में लखनऊ हॉस्टल की ओर से खेल के 36वें, 45वें तथा 47वें मिनट में पूजा भारती, मनीषा और वसुंधरा ने मैदानी गोल करके मैच 3-0 से जीतकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया, दूसरा सेमीफाइनल बाराबंकी हाँकी तथा अभिनव क्लब अंबेडकरनगर दोनों के बीच गोल रहित रहा, बाद में शूटआउट के जरिए बाराबंकी ने मुकाबला 3-1 से जीत लिया। फाइनल मैच बाराबंकी व लखनऊ हॉस्टल के बीच बहुत संघर्षपूर्ण रहा निर्धारित समय में गोल रहित मुकाबले में शूटआउट के द्वारा पुनः बाराबंकी ने जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस एन. चौधरी (आई.पी.एस) ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा बाराबंकी जिला हाकी के नाम से जाना जाता है इसलिए यहां आकर बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष महबूब क़िदवई, ओलंपिक संघ के सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, हॉकी सचिव मज़हर अज़ीज़ खान, अ.अ.इ.ई. कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद इहरार, एडवोकेट बृजेश दीक्षित, गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, एडवोकेट हुमायूं नईम खान, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, उप क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी,चंदा रानी, श्रद्धा सोनकर, राम आशीष वर्मा, ज़मीर-उल-हसन, तौहीद खान, मोहम्मद असलम, डी.के.बाजपेई, दिवाकर अवस्थी, समद खान, मनोज वर्मा ‘मन्नू‘ आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

