विजय प्रताप बने प्रदेश संगठन मंत्री
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष बाराबंकी विजय प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश संगठन मंत्री एवं जनपद बाराबंकी का संरक्षक मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने विजय प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर बधाई दी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय ने अग्रिम कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ०राकेश सिंह, उमानाथ मिश्र, डॉ०देवेंद्र द्विवेदी, अभिषेक सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, शिव कृष्ण सिंह, बृजेंद्र सिंह, शिव सागर सिंह, मनोज सिंह, संजय पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

