मनचलों एंव शोहदों के विरुद्ध एंटी रोमियो स्क्वायड चलाकर पुलिस कर रही जगह-जगह कार्यवाई:- थाना प्रभारी रेनू सिंह

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ऐक्शन मोड पर है। एक तरफ सीएम योगी का बुलडोजर माफियाओं पर कहर ढा रहा है। तो वही दूसरी तरफ मनचलों और शोहदों के खिलाफ बदायूँ पुलिस कप्तान डॉ0 ओ.पी सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वायड की इंचार्ज महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह अपनी महिला टीम के साथ कहर बनकर बरस रही है। शोहदे के खिलाफ उनकी पैनी निगाहें बनी हुई है। स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राओं और महिलाओं से मनचले छेड़छाड़ करते समय मौके पर पकड़ जाए जिसके लिए उन्होंने मास्टर प्लान है। वह स्कूलों कॉलेजों भीड़ भाड़ जगाओ में सिविल ड्रेस में कुछ महिला पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी पर तैनात कर देती है। शोहदे को दबोचने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड की इंचार्ज रेनू सिंह ने इस तरह के कई जाल बिछाए है।


महिला थाना प्रभारी ने बताया कि हमारी टीम पूरी तरह से शक्रिय है। किसी भी सूरत में मनचलों एवं शोहदों कों बिना कार्यवाही किए छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वो कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो, इसी क्रम में आज दिन बुधबार कों एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के दौरान शिकायत मिलने पर एक युवक पर आईपीसी की धारा 294 के तहत वाद पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है। शोहदों एवं फालतू घूम रहे मनचलों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातर ताबड़तोड़ कार्यवाही अभियान चलाया जाएगा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ.पी सिंह द्धारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के लिए शोहदों एवं मनचलों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों को निर्देशित कर रखा गया है बदायूँ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में बदायूँ पुलिस ने शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही कर शोहदों को सलाखों के पीछे ढ़केलने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!