7 वर्षों से लगातार जनता के सुख-दुख में खड़े हैं तफज्जुल हुसैन अंसारी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
काम किया है काम करेंगे हम ना कभी आराम करेंगे ,तफज्जुल हुसैन अंसारी
मसौली बाराबंकी मैंने काम किए हैं तब आप लोगों के बीच आकर आप से बात कर रहा हूं, मैं और मेरी टीम सात वर्षों से बराबर जनहित में काम कर रहे हैं और गरीबों मजलूमों के दुख दर्द में शरीक रहा हूं, लॉकडाउन हो या आम दिन हर वक्त गरीबों की मदद के लिए मैं खड़ा रहा हूं, आंख के इलाज से लेकर 12000 हज़ार आंख का आपरेशन कराने का काम भी हम लोगों ने किया है और आज एक एलान और कर रहा हूं जच्चा बच्चा के लिए ऐसे गरीब को मेरे ज़रिए दस हज़ार की सहायता दी जाएंगी जो माली हालत से कमज़ोर हों।और चुनाव हारूं या जीतूं फिर बरा बर आप के बीच बना रहूंगा मैं मौक़ा वादी नहीं हूं यह और न मौक़ा वादियों को पसन्द करता हूं उक्त बातें मौहल्ला छेदा कटरा में होने वाली एक नुक्कड़ सभा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी तफज्जुल हुसैन अंसारी ने कहीं।
उन्हों ने कहा कि मौजूदा चेयरमैन ने जैदपुर की हालत बदसे बदतर कर दि है जैदपुर को बरबाद और जात पात, धर्म में बांट कर रख दिया है विकास के नाम पर जीरो रहे हैं, बल्कि नगर को बीस साल पीछे कर दिया है। उन्हों ने कहा कि इन दस सालों में जंगल राज हो गया है न तो अस्पताल में दवाई मिलती है और न वक्त से डॉक्टर, किया इसी लिए अपना हाकिम चुना जाता है। उन्हों ने इस वक्त एलान किया कि प्रेग्नेंट महिला गरीब के आप्रेशन के लिए दस हज़ार रुपए दिए जाएंगे और यह ऐलान तब तक है जब तक मैं चेयरमैन नहीं बन जाता हूं जब चेयरमैन बन जाऊंगा इससे बड़े बड़े काम करने का वादा करता हूं आखिर में उन्हों ने मौक़ा परस्तों और नफ़रत की राजनीत करने वालों से होशियार रहने को भी कहा। इन के अलावा मोहम्मद मुईन, मास्टर उवेस,मोहम्मद कफील, नजमुल हसन ने सभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता मोहम्मद अजीम कुरैशी, संचालन मेराज अहमद अंसारी ने की।
इस अवसर पर सुबराती कुरैशी, रिषभ सोनी, कन्हैया लाल, हाफिज इस्लामुद्दीन, मैनू मोल्हे, शफाउद्दीन अंसारी, आफताब आलम कुरैशी,मिनहाज नाती, सिराज शाह, हबीब अहमद, फुरकान नेता,हफीजुर्रहमान मिंबर, अबू अम्मार, हाजी शीश,मोहम्मद कलीम, हाजी वेस, मोहम्मद शुएब, इस्लामुद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम कुरैशी, अखलाक कुरैशी मोहम्मद ताहा, हमजा आज़ाद, सूफियान शाह, मोहम्मद कैस, अफ़रोज़ मंत्री, कय्यूम हाशमी, मोहम्मद अहसन, ईसा कुरैशी, मोहम्मद गुफरान आदि लोग उपस्थित थे ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

